ऑनलाइन फॉर्म रिजेक्ट होने के 10 आम कारण (और उनसे कैसे बचें)
अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
फोटो / सिग्नेचर Resize →
Bank, SSC, UPSC फॉर्म के pixel और KB साइज़ में एक क्लिक में।
हर भर्ती में हज़ारों फॉर्म छोटी-छोटी गलतियों से रिजेक्ट हो जाते हैं। ज़्यादातर गलतियाँ सबमिट से पहले 10 मिनट की जाँच से बच सकती हैं।
1. फोटो धुंधली, पुरानी या गलत
अंधेरी, टेढ़ी, सेल्फी वाली या कई साल पुरानी फोटो। बचाव: सही फोटो खींचने की गाइड पढ़ें।
2. फोटो और सिग्नेचर की जगह बदल जाना
जल्दबाज़ी में फोटो वाले खाने में सिग्नेचर अपलोड हो जाता है। बचाव: फाइल का नाम साफ़ रखें — photo.jpg, sign.jpg — और Preview में देखें।
3. CAPITAL LETTERS में सिग्नेचर
Bank और SSC जैसी भर्तियाँ इसे मान्य नहीं मानतीं। बचाव: रोज़ वाला साइन करें — सिग्नेचर गाइड।
4. गलत साइज़ या KB
पोर्टल अपलोड ही न होने दे या फाइल खराब दिखे। बचाव: Resize टूल में फॉर्म चुनकर फाइल बनाएँ।
5. जन्मतिथि या नाम की गलती
नाम की स्पेलिंग या जन्मतिथि 10वीं के प्रमाण पत्र से अलग हो, तो डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन में दिक्कत आती है। बचाव: फॉर्म भरते समय हाईस्कूल प्रमाण पत्र सामने रखें।
6. आयु सीमा से बाहर
कट-ऑफ तारीख पर उम्र ज़्यादा या कम। बचाव: आयु कैलकुलेटर से पहले जाँचें; छूट के नियम यहाँ समझें।
7. गलत श्रेणी या बिना प्रमाण पत्र के आरक्षण
OBC/EWS चुना, लेकिन प्रमाण पत्र सही फॉर्मेट या तारीख का नहीं। बचाव: Notification में लिखा प्रमाण पत्र का फॉर्मेट और “किस तारीख तक का” ज़रूर देखें।
8. न्यूनतम योग्यता पूरी न होना
जैसे “स्नातक में 50%” माँगा है और CGPA का गलत हिसाब लगाकर फॉर्म भर दिया। बचाव: यूनिवर्सिटी का आधिकारिक फॉर्मूला देखें — CGPA से प्रतिशत कैलकुलेटर।
9. फीस जमा न होना
पैसा कट गया लेकिन पोर्टल पर “Payment Pending/Failed” दिख रहा है। बचाव: फीस के बाद रसीद डाउनलोड करें और स्टेटस “Success” होने तक इंतज़ार करें। आख़िरी दिन का इंतज़ार न करें।
10. फाइनल सबमिट न करना
कई लोग “Save” करके छोड़ देते हैं, “Final Submit” नहीं दबाते। बचाव: फॉर्म का आख़िरी प्रिंट (Application Form PDF) डाउनलोड हो, तभी मानें कि फॉर्म भर गया।
सबमिट से पहले चेकलिस्ट
- नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि — 10वीं के प्रमाण पत्र से मिलाई
- फोटो, सिग्नेचर (और माँगे गए अंगूठा/घोषणा) सही खाने में, सही साइज़ में
- श्रेणी और उसका प्रमाण पत्र सही फॉर्मेट में
- मोबाइल नंबर और ईमेल अपना, जो चालू रहेगा
- परीक्षा केंद्र की पसंद सोच-समझकर
- फीस “Success” और रसीद डाउनलोड
- Final Submit के बाद पूरा फॉर्म PDF में सेव और प्रिंट