फोटो शीट कैसे बनाएँ
- साफ़, सामने से खींची फोटो डालें। बैकग्राउंड सफ़ेद नहीं है तो पहले बैकग्राउंड सफ़ेद करें टूल से ठीक कर लें।
- फोटो का साइज़ चुनें — भारत में पासपोर्ट और ज़्यादातर फॉर्म के लिए 3.5 × 4.5 cm चलता है।
- कागज़ चुनें: A4 पर 3.5×4.5 cm की लगभग 30 फोटो आती हैं, 4×6 फोटो पेपर पर 6।
- ज़ूम और ऊपर-नीचे से चेहरा बीच में रखें। चेहरा फोटो की ऊँचाई का लगभग 70–80% हो।
- PDF डाउनलोड करें और Actual size (100%) पर प्रिंट करें। कटिंग लाइन पर कैंची या कटर से काटें।
कौन-सा साइज़ कहाँ लगता है?
- 3.5 × 4.5 cm — भारतीय पासपोर्ट, आधार/पैन सुधार, ज़्यादातर सरकारी फॉर्म, एडमिट कार्ड पर चिपकाने वाली फोटो।
- 2.5 × 3.5 cm (स्टैम्प साइज़) — कुछ स्कूल/कॉलेज फॉर्म, पुराने आवेदन पत्र।
- 2 × 2 inch — अमेरिका वीज़ा, OCI और कुछ दूसरे देश।
- फॉर्म में जो नाप लिखा है वही "अपना साइज़" में cm में भरें।
साइबर कैफ़े / स्टूडियो के लिए टिप्स
- फोटो पेपर (Glossy 180–260 GSM) पर प्रिंटर सेटिंग में "Photo paper" और "Best quality" चुनें।
- 4×6 फोटो पेपर पर 6 पासपोर्ट फोटो आती हैं — सबसे सस्ता तरीका।
- एक ही ग्राहक की 8 फोटो चाहिए तो "कितनी फोटो" में 8 चुनें, बाकी कागज़ बच जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रिंट में फोटो छोटी/बड़ी क्यों आ रही है?
प्रिंट विंडो में "Fit to page" या "Shrink" लगा है। उसे हटाकर "Actual size" या Scale 100% करें। PDF का हर पेज असली नाप (A4 = 21 × 29.7 cm) का है।
JPG और PDF में क्या फर्क है?
PDF में नाप पक्का रहता है, प्रिंट के लिए वही लें। JPG (300 DPI) तब काम आता है जब फोटो लैब या मोबाइल से प्रिंट कराना हो।
फोटो पर नाम और तारीख भी चाहिए?
पहले फोटो पर नाम और तारीख टूल से फोटो बनाएँ, फिर वही फोटो यहाँ डालें।