कैसे इस्तेमाल करें
- फोटो डालें। उल्टी या लेटी हुई हो तो 90° बाएँ/दाएँ दबाएँ।
- फोटो थोड़ी तिरछी हो (जैसे मार्कशीट की लाइनें टेढ़ी दिखें) तो थोड़ा सीधा करें वाली पट्टी खिसकाएँ।
- चारों तरफ़ की पट्टियों से मेज़, उँगलियाँ या फालतू कागज़ काटें।
- नतीजा देखकर JPG डाउनलोड करें।
इसके बाद ज़रूरत हो तो: फॉर्म के pixel-KB साइज़ के लिए Resize टूल, सिर्फ़ KB कम करने के लिए KB Compress, या PDF बनाने के लिए फोटो से PDF।
डॉक्यूमेंट की अच्छी फोटो के टिप्स
- डॉक्यूमेंट को गहरे रंग की समतल सतह पर रखें — किनारे साफ़ दिखते हैं और crop करना आसान होता है।
- फोन को कागज़ के ठीक ऊपर, सीधा रखें; तिरछे से खींची फोटो में अक्षर छोटे-बड़े दिखते हैं।
- फ्लैश बंद रखें और दिन की रोशनी में फोटो लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मोबाइल फोटो कंप्यूटर पर उल्टी क्यों दिखती है?
फोन फोटो के अंदर "घुमाव" की जानकारी रखता है, जिसे कुछ पोर्टल नहीं पढ़ते। यहाँ घुमाकर डाउनलोड की गई JPG हर जगह सीधी दिखेगी।
क्या फोटो की क्वालिटी कम होती है?
नहीं के बराबर — JPG 92% क्वालिटी पर बनती है। KB की सीमा हो तो बाद में Compress करें।