ℹ️ यह सरकारी वेबसाइट नहीं है। यह छात्रों की मदद के लिए एक निजी टूल वेबसाइट है — फॉर्म हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरें।
होम › PDF को JPG में बदलें

PDF को JPG में बदलें

फॉर्म में डॉक्यूमेंट JPG में माँगा है और आपके पास PDF है? PDF डालिए — हर पेज की अलग JPG फोटो तैयार।

    🔒 PDF सिर्फ़ आपके डिवाइस में बदलती है, कहीं अपलोड नहीं होती।

    कब काम आता है

    • फॉर्म में मार्कशीट / सर्टिफिकेट JPG में माँगा गया हो, पर आपके पास DigiLocker या ईमेल से आई PDF हो।
    • एडमिट कार्ड की PDF को फोटो बनाकर WhatsApp पर भेजना हो।
    • PDF के किसी एक पेज (जैसे आधार का आगे वाला हिस्सा) की ही फोटो चाहिए।

    कैसे इस्तेमाल करें

    1. DPI चुनें — फॉर्म अपलोड के लिए 150 DPI आम तौर पर काफ़ी है।
    2. PDF डालें। हर पेज की JPG और उसका साइज़ सूची में दिखेगा।
    3. जिस पेज की ज़रूरत हो उसके आगे ⬇️ दबाएँ, या सारे पेज एक साथ डाउनलोड करें।
    4. फॉर्म में KB की सीमा हो तो JPG को KB Compress टूल से छोटा करें।

    DPI क्या चुनें?

    DPIकब
    100सिर्फ़ देखने/WhatsApp के लिए, सबसे छोटा साइज़
    150फॉर्म में डॉक्यूमेंट अपलोड — साफ़ भी, ज़्यादा बड़ा भी नहीं
    200जहाँ फॉर्म 200 DPI लिखे, या छोटे अक्षर वाले डॉक्यूमेंट
    300प्रिंट निकालने के लिए

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    Password वाली PDF (जैसे e-Aadhaar)?

    Password वाली PDF यहाँ नहीं खुलती। पहले उसे किसी PDF Reader में खोलकर "Print → Save as PDF" से बिना password वाली कॉपी बनाएँ।

    उल्टा काम — JPG से PDF?

    उसके लिए फोटो से PDF टूल है।