ℹ️ यह सरकारी वेबसाइट नहीं है। यह छात्रों की मदद के लिए एक निजी टूल वेबसाइट है — फॉर्म हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरें।
होम › फोटो + सिग्नेचर जोड़ें

फोटो और सिग्नेचर एक साथ जोड़ें

कुछ फॉर्म (जैसे कई यूनिवर्सिटी, स्कॉलरशिप और राज्य के फॉर्म) फोटो और सिग्नेचर एक ही इमेज में माँगते हैं। दोनों फाइलें डालिए — एक साफ़ JPG तैयार।

दोनों फाइलें चुनें, यहाँ नतीजा दिखेगा।

🔒 फोटो और सिग्नेचर सिर्फ़ आपके डिवाइस में जुड़ते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें

  1. फोटो चुनें में पासपोर्ट फोटो और सिग्नेचर चुनें में साइन की फोटो डालें।
  2. फॉर्म जैसा माँगे वैसा लेआउट चुनें — ज़्यादातर फॉर्म में फोटो ऊपर और सिग्नेचर नीचे होता है।
  3. Notification में दिया pixel और KB साइज़ बॉक्स में भरें। न दिया हो तो 350 × 600 px और 20–100 KB ठीक रहता है।
  4. हरा संदेश दिखे तो डाउनलोड करें।

ध्यान रखें

  • फोटो वाला हिस्सा पासपोर्ट फोटो के अनुपात (लगभग 3.5 × 4.5) में अपने-आप कटता है; सिग्नेचर बचे हुए हिस्से में बीच में आता है।
  • अगर फॉर्म फोटो और सिग्नेचर अलग-अलग माँगता है, तो यह टूल नहीं — फोटो-सिग्नेचर Resize टूल इस्तेमाल करें।
  • कुछ फॉर्म फोटो के नीचे नाम और तारीख माँगते हैं, सिग्नेचर नहीं — उसके लिए फोटो पर नाम-तारीख टूल है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सिग्नेचर बहुत छोटा दिख रहा है?

सिग्नेचर की फोटो में आसपास बहुत खाली कागज़ हो तो साइन छोटा आता है। साइन के पास से फोटो खींचें या पहले फोन की गैलरी में crop कर लें।

बॉर्डर चाहिए या नहीं?

ज़्यादातर फॉर्म में फर्क नहीं पड़ता। अगर Notification में सादी इमेज लिखी हो तो "बॉर्डर" वाला टिक हटा दें।