ℹ️ यह सरकारी वेबसाइट नहीं है। यह छात्रों की मदद के लिए एक निजी टूल वेबसाइट है — फॉर्म हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरें।
होम › फोटो का DPI बदलें

फोटो का DPI बदलें (cm से pixel)

कुछ फॉर्म साइज़ cm में और साथ में DPI लिखते हैं — जैसे "3.5 cm × 4.5 cm, 200 DPI"। यहाँ वही डालिए, सही pixel और DPI वाली फोटो तैयार।

🔒 फोटो सिर्फ़ आपके डिवाइस में बदलती है।

DPI क्या होता है?

DPI (Dots Per Inch) बताता है कि छपाई में एक इंच में कितने pixel आएँगे। 1 इंच = 2.54 cm। इसलिए cm के साइज़ को pixel में बदलने का फॉर्मूला है:

pixel = cm ÷ 2.54 × DPI

साइज़100 DPI200 DPI300 DPI
3.5 × 4.5 cm (फोटो)138 × 177276 × 354413 × 531
3.5 × 1.5 cm (सिग्नेचर)138 × 59276 × 118413 × 177
6 × 2 cm (सिग्नेचर)236 × 79472 × 157709 × 236

यह टूल दोनों काम करता है: फोटो को सही pixel में काटता है और JPG फाइल के अंदर DPI भी लिख देता है, ताकि कंप्यूटर में फाइल की Properties → Details में वही DPI दिखे।

कैसे इस्तेमाल करें

  1. Notification में लिखा साइज़ (cm) और DPI चुनें।
  2. KB की सीमा हो तो भरें।
  3. फोटो डालें, ज़ूम और ऊपर-नीचे से ठीक करें, फिर डाउनलोड करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फॉर्म में सिर्फ़ pixel लिखा है, DPI नहीं?

तो DPI की चिंता न करें — फोटो-सिग्नेचर Resize टूल में सीधे pixel डालें।

सिर्फ़ DPI बदलने से फोटो साफ़ होती है?

नहीं। DPI सिर्फ़ छपाई का आकार बताता है; साफ़ी pixel की संख्या से आती है। इसलिए यह टूल DPI के हिसाब से pixel भी सही करता है।