पैन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएँ — आधार से फ्री e-PAN और छपा हुआ पैन कार्ड
अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
फोटो / सिग्नेचर Resize →
Bank, SSC, UPSC फॉर्म के pixel और KB साइज़ में एक क्लिक में।
बैंक खाता, नौकरी की सैलरी, ITR, बड़ी खरीदारी और कई फॉर्म में पैन (PAN) चाहिए। पैन बनवाने के दो आसान तरीके हैं।
तरीका 1: आधार से फ्री e-PAN (सबसे तेज़)
जिनके पास अभी पैन नहीं है और आधार से मोबाइल जुड़ा है, वे आयकर विभाग की वेबसाइट से e-PAN ले सकते हैं:
- आयकर विभाग के e-Filing पोर्टल incometax.gov.in पर जाएँ।
- “Instant e-PAN” विकल्प चुनें और “Get New e-PAN” पर क्लिक करें।
- आधार नंबर डालें और आधार-लिंक मोबाइल पर आए OTP से पुष्टि करें।
- आधार की जानकारी से पैन बनता है; PDF में e-PAN डाउनलोड करें।
e-PAN भी पूरी तरह मान्य है। ध्यान दें — e-PAN में नाम, जन्मतिथि और फोटो आधार से लिए जाते हैं, इसलिए आधार में जानकारी सही होनी चाहिए।
तरीका 2: छपा हुआ पैन कार्ड (NSDL/Protean या UTIITSL)
प्लास्टिक का पैन कार्ड घर मँगाना हो तो आयकर विभाग की अधिकृत एजेंसियों — Protean (पहले NSDL) या UTIITSL — की वेबसाइट पर आवेदन करें:
- नया पैन (भारतीय नागरिक के लिए फॉर्म 49A) चुनें।
- आधार e-KYC से कागज़रहित आवेदन चुनें या फोटो-सिग्नेचर-कागज़ अपलोड करें।
- शुल्क ऑनलाइन भरें (एजेंसी की वेबसाइट पर लिखा)।
- पावती संख्या (Acknowledgement Number) से स्टेटस देखें। कार्ड डाक से आता है और e-PAN ईमेल पर भी।
फोटो और सिग्नेचर
जहाँ फोटो-सिग्नेचर अपलोड करना हो, वहाँ वेबसाइट पर लिखा pixel, DPI और KB साइज़ देखें और:
- फोटो सफ़ेद बैकग्राउंड पर — बैकग्राउंड सफ़ेद करें
- सिग्नेचर साफ़ सफ़ेद कागज़ पर — सिग्नेचर साफ़ करें
- सही pixel/KB/DPI — फोटो-सिग्नेचर Resize और DPI बदलें
पैन में सुधार
नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि या फोटो गलत है तो उन्हीं एजेंसियों की वेबसाइट पर “Changes or Correction in PAN” से सुधार का आवेदन होता है। सबूत के कागज़ (आधार, 10वीं का प्रमाण पत्र) लगते हैं।
ज़रूरी सावधानियाँ
- एक व्यक्ति का एक ही पैन होता है। दो पैन रखना नियम के खिलाफ़ है और जुर्माना लग सकता है। पुराना पैन खो गया है तो नया बनवाने की जगह Reprint मँगाएँ।
- पैन को आधार से लिंक रखें — लिंक न होने पर पैन निष्क्रिय (inoperative) हो सकता है। लिंक की स्थिति आयकर पोर्टल पर देखी जा सकती है।
- पैन की कॉपी देते समय सेल्फ़-अटेस्ट करें और काम का नाम लिखें।
- आगे-पीछे वाला पैन/आधार असली नाप में प्रिंट करने के लिए: ID कार्ड प्रिंट टूल।