हिंदी टाइपिंग टेस्ट (Kruti Dev / Mangal)

सरकारी नौकरी की हिंदी टाइपिंग की तैयारी — Remington (Kruti Dev) या Inscript (Mangal), दोनों यहाँ फ्री।

05:00

हिंदी टाइपिंग टेस्ट कैसे दें

  1. ऊपर कीबोर्ड / फॉन्ट में Kruti Dev या Mangal चुनें।
  2. समय चुनें — शुरुआत में 2–5 मिनट, तैयारी के आख़िरी दिनों में असली परीक्षा जितना (10 या 15 मिनट)।
  3. पैराग्राफ देखकर नीचे के बॉक्स में टाइप करें। पहला अक्षर दबाते ही टाइमर चलेगा।
  4. समय खत्म होने पर नतीजा अपने-आप आएगा — Net Speed, Accuracy और गलत शब्द लाल रंग में।

हिंदी टाइपिंग में आम गलतियाँ

  • छोटी इ की मात्रा (ि): Kruti Dev में यह अक्षर से पहले टाइप होती है (कि = fd), जबकि Mangal में अक्षर के बाद (क + ि)।
  • रेफ (र्): Kruti Dev में अक्षर और मात्रा के बाद Z दबाते हैं (कर्म = deZ)। Mangal में र + ् पहले आता है।
  • आधे अक्षर: Kruti Dev में Shift वाले अक्षर या ~, Mangal में हलंत (d key) से।
  • नुक़्ता और चंद्रबिंदु अक्सर छूट जाते हैं — गलती में गिने जाते हैं।

कितनी स्पीड चाहिए?

भर्तीहिंदी स्पीड
SSC CHSL (LDC/JSA)30 WPM (10 मिनट)
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट25 WPM

ये आंकड़े भर्ती नियमों और गाइड्स से हैं; हर भर्ती की Notification में स्पीड, समय और गलती की सीमा देखें। ऊपर "अभ्यास का तरीका" में यही मोड चुनकर पास/फेल भी देख सकते हैं।

स्पीड बढ़ाने के टिप्स

  1. पहले Accuracy (95%+), फिर स्पीड।
  2. कीबोर्ड की तरफ़ न देखें — नीचे का on-screen कीबोर्ड अगली key बताता है, उसी से याद करें।
  3. रोज़ 30 मिनट, अलग-अलग पैराग्राफ पर।
  4. हफ़्ते में एक बार पूरे 10–15 मिनट का टेस्ट दें और नीचे की हिस्ट्री में प्रगति देखें।