SSC टाइपिंग टेस्ट (CHSL / CGL)

SSC के स्किल टेस्ट जैसा अभ्यास — सही समय, सही स्पीड का लक्ष्य, और नतीजा पूरी व आधी गलती के साथ।

05:00

SSC स्किल टेस्ट — एक नज़र में

पदटेस्टज़रूरत
CHSL — LDC / JSATyping Test, 10 मिनटEnglish 35 WPM या हिंदी 30 WPM
CHSL — DEOData Entry Speed Test, 15 मिनट8000 Key Depressions प्रति घंटा (≈ 2000 in 15 मिनट)
CGL — कुछ पदDEST, 15 मिनट≈ 2000 Key Depressions

कुछ मंत्रालयों के DEO पदों में ज़्यादा स्पीड (15,000 Key Depressions प्रति घंटा) माँगी जाती है। स्किल टेस्ट सिर्फ़ क्वालिफाइंग होता है — नंबर नहीं जुड़ते, पर पास होना ज़रूरी है।

गलती के नियम

  • पूरी गलती: शब्द छूटना, ज़्यादा या गलत शब्द, गलत स्पेलिंग।
  • आधी गलती: स्पेसिंग, capital letter या विराम-चिह्न की गलती।
  • गाइड्स के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए लगभग 7% तक, OBC/EWS के लिए 10% और SC/ST/PwD के लिए 12% तक गलती चल जाती है — पर यह हर Notification में देखें।
  • Backspace के नियम पर भी अलग-अलग जानकारी मिलती है — इसलिए ऊपर Backspace चालू वाला टिक हटाकर भी अभ्यास करें।

SSC हिंदी टाइपिंग

हिंदी चुनने वालों को 30 WPM चाहिए। ऊपर "अभ्यास का तरीका" में SSC CHSL — हिंदी 30 WPM चुनें और कीबोर्ड में Mangal (Inscript) या Kruti Dev (Remington) — जिसमें परीक्षा देनी हो।

DEO / DEST अभ्यास

"अभ्यास का तरीका" में SSC CHSL DEO / CGL DEST चुनें — समय 15 मिनट हो जाएगा और नतीजे में दिखेगा कि आपने 15 मिनट में कितनी Key Depressions कीं। कम समय का टेस्ट दें तो टूल उसे 15 मिनट के हिसाब से अनुमान बताता है।