होम › e-Aadhaar PDF से प्रिंट

e-Aadhaar PDF से आधार कार्ड प्रिंट (लेमिनेशन के लिए)

UIDAI से डाउनलोड हुई e-Aadhaar PDF डालिए — आगे और पीछे का हिस्सा अपने-आप कटकर असली कार्ड के साइज़ में A4 पेज पर आ जाएगा। मोड़कर लेमिनेशन करें, कार्ड बिल्कुल सही नाप का बनेगा।

🔒 PDF और password आपके फोन/कंप्यूटर में ही रहते हैं — कहीं अपलोड या सेव नहीं होते। प्रिंट के बाद ग्राहक की फाइल डिलीट कर दें।

e-Aadhaar PDF से लेमिनेशन वाला आधार कैसे बनाएँ

  1. UIDAI की वेबसाइट (myaadhaar.uidai.gov.in) से OTP डालकर e-Aadhaar PDF डाउनलोड करें।
  2. PDF यहाँ डालें और password लिखें — नाम के पहले 4 अक्षर CAPITAL + जन्म का साल।
  3. टूल PDF में से आगे और पीछे का हिस्सा अपने-आप काट देता है। ऊपर दोनों हिस्से देख लें — थोड़ा गलत कटा हो तो "✂️ ठीक करें" से डिब्बा कार्ड के किनारों पर लाएँ।
  4. "मोड़कर लेमिनेशन" चुनें, PDF डाउनलोड करें और Actual size पर प्रिंट करें।
  5. बाहर की कटिंग लाइन पर काटें, बीच की डैश वाली लाइन पर मोड़ें (प्रिंट बाहर की तरफ़), फिर लेमिनेशन पाउच में रखकर लेमिनेट करें।

मोड़कर या अलग-अलग — कौन सा चुनें?

मोड़कर लेमिनेशन में आगे और पीछे का हिस्सा एक साथ जुड़े छपते हैं। काटकर बीच से मोड़ने पर दोनों तरफ़ बिल्कुल सीधे मिलते हैं, अलग से चिपकाना नहीं पड़ता — सबसे आसान और साफ़ तरीका। अलग-अलग तब चुनें जब मोटे कागज़ पर छापकर दोनों टुकड़े पीठ से पीठ चिपकाने हों, या फोटोकॉपी की तरह सिर्फ़ एक तरफ़ लगाना हो।

साफ़ प्रिंट के लिए

  • PDF से बना कार्ड फोटो या स्क्रीनशॉट से ज़्यादा साफ़ आता है — अक्षर और QR कोड पूरी तरह साफ़ रहते हैं।
  • मोटा कागज़ (100–130 GSM) या फोटो पेपर लें; पतले कागज़ से पीछे का प्रिंट झलकता है।
  • प्रिंटर की सेटिंग में Quality "High / Best" रखें।

ज़रूरी बातें

  • यह प्रिंट पहचान के लिए e-Aadhaar की कॉपी है। UIDAI के अनुसार e-Aadhaar असली आधार जितना ही मान्य है।
  • असली PVC आधार कार्ड UIDAI की वेबसाइट से ऑर्डर होता है।
  • किसी और का आधार उसकी मर्ज़ी के बिना प्रिंट न करें। साइबर कैफ़े में काम के बाद ग्राहक की PDF कंप्यूटर से डिलीट करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Password डालने पर "गलत password" आ रहा है?

नाम के पहले 4 अक्षर वैसे ही लिखें जैसे आधार पर अंग्रेज़ी में छपे हैं, CAPITAL में, बिना space के। फिर जन्म का साल (4 अंक)। जैसे "S KUMAR" का password "SKUM1998" होगा।

आगे-पीछे का हिस्सा सही नहीं कटा?

UIDAI ने अलग-अलग समय पर PDF का डिज़ाइन बदला है। "✂️ ठीक करें" दबाकर डिब्बे को कार्ड के किनारों पर लाएँ। आगे और पीछे उल्टे आ गए हों तो "⇄ आगे-पीछे बदलें" दबाएँ।

प्रिंट में कार्ड छोटा या बड़ा आया?

प्रिंटर में "Fit to page" लगा है। "Actual size" या Scale 100% चुनें। PDF असली A4 नाप की है।

क्या आधार की PDF किसी सर्वर पर जाती है?

नहीं। PDF आपके ब्राउज़र में ही खुलती है और वहीं कटती है। Password भी कहीं नहीं भेजा जाता।