होम › Word to PDF

Word को PDF में बदलें (DOCX to PDF)

आवेदन पत्र, प्रश्न-पत्र, बायोडाटा या एफिडेविट Word में बना है और फॉर्म PDF माँगता है? .docx फाइल डालिए — वैसी ही दिखने वाली PDF तुरंत, बिना Word और बिना अपलोड के।

🔒 फाइल सिर्फ़ आपके फोन/कंप्यूटर में बदलती है, कहीं अपलोड नहीं होती।

Word से PDF क्यों बनाएँ?

सरकारी और प्राइवेट पोर्टल ज़्यादातर PDF ही लेते हैं — Word फाइल (.docx) अपलोड नहीं होती। PDF हर फोन और कंप्यूटर पर एक जैसी दिखती है, जबकि Word फाइल दूसरे कंप्यूटर पर खुलने पर फॉन्ट, पेज और लाइनें खिसक सकती हैं। इसलिए आवेदन, बायोडाटा, शपथ-पत्र, प्रोजेक्ट या प्रश्न-पत्र भेजने से पहले PDF बनाना सबसे सुरक्षित है।

इस्तेमाल का तरीका

  1. ऊपर .docx फाइल चुनें। फाइल के सारे पेज नीचे दिख जाएँगे — एक बार देख लें कि सब ठीक है।
  2. क्वालिटी चुनें: फॉर्म अपलोड के लिए "साफ़", साइज़ की सीमा कम हो तो "छोटी फाइल", प्रिंट के लिए "बहुत साफ़"।
  3. "⬇️ PDF डाउनलोड करें" दबाएँ — PDF सीधे डाउनलोड हो जाएगी।
  4. अगर PDF में अक्षर कॉपी या सर्च होने चाहिए, तो "🖨️ टेक्स्ट वाली PDF" दबाएँ और Print में "Save as PDF" चुनें।

दोनों तरह की PDF में फ़र्क

PDF डाउनलोड वाला बटन हर पेज को साफ़ तस्वीर की तरह PDF में रखता है — जो स्क्रीन पर दिखा, वही PDF में, हर फोन पर एक क्लिक में। टेक्स्ट वाली PDF ब्राउज़र के Print से बनती है — अक्षर असली टेक्स्ट रहते हैं, ज़ूम करने पर भी एकदम तेज़, और फाइल अक्सर छोटी। फॉर्म अपलोड के लिए दोनों ठीक हैं।

हिंदी फाइल — Unicode और Kruti Dev

Mangal, Nirmala UI, Kokila जैसे Unicode फॉन्ट वाली हिंदी सीधे सही बनती है। Kruti Dev वाली फाइल उन फोन/कंप्यूटर पर अंग्रेज़ी अक्षरों जैसी (जैसे "Hkkjr") दिखती है जिनमें Kruti Dev फॉन्ट नहीं है — यह टूल ऐसा होने पर Kruti Dev वाले हिस्से को अपने-आप Unicode हिंदी में बदल देता है, ताकि PDF में सही हिंदी आए। आपके कंप्यूटर में Kruti Dev लगा है तो फाइल वैसी की वैसी बनती है।

ध्यान दें

  • पुरानी .doc फाइल सीधे नहीं खुलती। Word या WPS में खोलकर "Save As → Word Document (.docx)" करें, फिर यहाँ डालें।
  • पेज टूटने की जगह Word से थोड़ी अलग हो सकती है, खासकर अगर आपके डिवाइस में फाइल वाला फॉन्ट नहीं है। डाउनलोड से पहले नीचे के पेज देख लें।
  • WordArt, बहुत जटिल आकृतियाँ (Shapes), चार्ट और Equation कभी-कभी पूरी तरह नहीं बनते — ऐसे हिस्से वाली फाइल को PDF बनाकर एक बार ज़रूर जाँचें।
  • बहुत बड़ी फाइल (50+ पेज, कई फोटो) पुराने फोन पर धीरे बनेगी — कंप्यूटर पर जल्दी होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मेरी Word फाइल किसी सर्वर पर जाती है?

नहीं। फाइल आपके ब्राउज़र के अंदर ही PDF बनती है। निजी कागज़ (आधार नंबर वाले फॉर्म, बायोडाटा) भी बेझिझक बदल सकते हैं।

PDF का साइज़ बहुत बड़ा है?

"छोटी फाइल" चुनें, या "टेक्स्ट वाली PDF" बनाएँ — वह सबसे छोटी होती है। फिर भी बड़ी हो तो PDF Compress से तय KB में लाएँ।

हिंदी के अक्षर टूटे या अंग्रेज़ी जैसे दिख रहे हैं?

फाइल किसी पुराने फॉन्ट (Kruti Dev के अलावा, जैसे DevLys, Chanakya) में है। Word में उस हिस्से को Unicode फॉन्ट (Mangal / Nirmala UI) में बदलें। Kruti Dev के लिए Kruti Dev → Unicode Converter भी है।

मोबाइल पर चलेगा?

हाँ। Android Chrome और iPhone Safari दोनों में। WhatsApp पर आई .docx फाइल को पहले फोन में सेव करें, फिर यहाँ चुनें।

कई PDF को एक साथ जोड़ना है?

हर Word फाइल की PDF बनाएँ, फिर PDF जोड़ें टूल से एक फाइल बना लें।