होम › आधार नंबर छुपाएँ

आधार नंबर छुपाएँ — Masked Aadhaar बनाएँ

आधार की कॉपी देनी है पर पूरा नंबर नहीं दिखाना? फोटो या PDF डालिए, नंबर पर डिब्बा खींचिए — पहले 8 अंक XXXX XXXX हो जाएँगे, सिर्फ़ आख़िरी 4 दिखेंगे। पता, QR या कोई भी हिस्सा काला या धुंधला भी कर सकते हैं।

🔒 आधार आपके फोन/कंप्यूटर में ही रहता है — कहीं अपलोड या सेव नहीं होता।

Masked Aadhaar क्या है?

Masked Aadhaar में आधार नंबर के पहले 8 अंक "XXXX XXXX" से छुपे रहते हैं और सिर्फ़ आख़िरी 4 अंक दिखते हैं। होटल, सिम, बैंक या किसी भी जगह पहचान के लिए आधार की कॉपी देनी हो, तो पूरा नंबर देने की ज़रूरत नहीं होती — UIDAI भी जहाँ हो सके Masked Aadhaar इस्तेमाल करने की सलाह देता है। इससे आपके आधार का गलत इस्तेमाल होने का ख़तरा कम होता है।

आधार नंबर कैसे छुपाएँ

  1. आधार की फोटो डालें (WhatsApp से कॉपी करके Ctrl+V भी) या e-Aadhaar PDF डालें और password लिखें।
  2. "आधार नंबर — पहले 8 अंक XXXX" चुना रहने दें और पूरे 12 अंकों के चारों ओर डिब्बा खींचें। बाएँ के 8 अंक ढक जाएँगे।
  3. आधार नंबर कार्ड पर कई जगह छपा हो (आगे, पीछे, ऊपर पत्र में) — हर जगह डिब्बा खींचें।
  4. पता, जन्म तिथि या QR कोड भी छुपाना हो तो "काला डिब्बा" या "धुंधला" चुनकर उन पर डिब्बा खींचें।
  5. सीधे प्रिंट करें, या JPG/PDF डाउनलोड करें।

ज़रूरी बातें

  • QR कोड में भी आधार की जानकारी होती है — पूरी गोपनीयता चाहिए तो QR पर भी काला डिब्बा लगाएँ।
  • जहाँ पूरा आधार नंबर ज़रूरी हो (जैसे कुछ सरकारी फॉर्म), वहाँ Masked Aadhaar नहीं चलता — फॉर्म के नियम देखें।
  • UIDAI की वेबसाइट से e-Aadhaar डाउनलोड करते समय भी "Masked Aadhaar" का विकल्प मिलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Masked Aadhar kaise banaye?

आधार की फोटो या PDF डालें — PDF में आधार नंबर के पहले 8 अंक अपने-आप छुप जाते हैं, फोटो में नंबर पर डिब्बा बनाएँ। फिर JPG या PDF डाउनलोड करें।

डिब्बा गलत जगह लग गया?

"↶ एक कदम पीछे" दबाएँ, फिर दोबारा खींचें।

किसी और कागज़ पर भी चलेगा?

हाँ — पैन, बैंक पासबुक, मार्कशीट, किसी भी फोटो या PDF में कोई भी हिस्सा काला या धुंधला कर सकते हैं।

क्या मेरा आधार कहीं जाता है?

नहीं। फोटो और PDF आपके ब्राउज़र में ही खुलती और बदलती है।