स्वप्रमाणित (Self Attested) का मतलब
स्वप्रमाणित प्रति यानी डॉक्यूमेंट की ऐसी कॉपी जिस पर आप ख़ुद लिखकर सिग्नेचर करते हैं कि यह असली डॉक्यूमेंट की सही कॉपी है। भर्ती, एडमिशन, स्कॉलरशिप और बैंक के कई फॉर्म में मार्कशीट, जाति/आय/निवास प्रमाण पत्र या आधार की स्वप्रमाणित कॉपी अपलोड करनी होती है। कागज़ पर करना हो तो कॉपी पर "स्वप्रमाणित" लिखकर सिग्नेचर और तारीख डालते हैं — यह टूल वही काम फोटो पर कर देता है।
कैसे करें
- डॉक्यूमेंट की सीधी फोटो डालें। टेढ़ी हो तो पहले टेढ़ी फोटो सीधी करें टूल से सीधी करें।
- सफ़ेद कागज़ पर नीले/काले पेन से किए सिग्नेचर की फोटो डालें — टूल कागज़ हटाकर सिर्फ़ स्याही रखता है।
- नाम (वैकल्पिक) और तारीख भरें, "स्वप्रमाणित" / "Self Attested" चुनें। सिर्फ़ सिग्नेचर चाहिए तो "कुछ नहीं" चुनें और "तारीख लगाएँ" का टिक हटा दें — या सीधे "सिर्फ़ सिग्नेचर" बटन दबाएँ।
- मुहर को पकड़कर खाली जगह पर खींचें (या तीर से खिसकाएँ), साइज़ पट्टी से छोटा-बड़ा करें।
- फॉर्म की KB सीमा लिखकर JPG डाउनलोड करें, या सीधे प्रिंट करें।
ध्यान रखें
- सिग्नेचर वही रखें जो फॉर्म में किया है।
- मुहर डॉक्यूमेंट के नाम, नंबर या फोटो के ऊपर न आए — खाली जगह चुनें।
- कुछ विभाग हाथ से किया स्वप्रमाणन ही मानते हैं — Notification ज़रूर पढ़ें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सिग्नेचर के पीछे कागज़ का रंग आ रहा है?
सिग्नेचर साफ़ सफ़ेद कागज़ पर, अच्छी रोशनी में खींचें। ज़रूरत हो तो पहले सिग्नेचर साफ़ करें टूल इस्तेमाल करें।
फाइल KB सीमा से बड़ी है?
"ज़्यादा से ज़्यादा KB" में फॉर्म की सीमा लिखें — टूल क्वालिटी उसी हिसाब से कम-ज़्यादा कर देता है।